भारत में कोरोना वायरस लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में दैनिक कोरोना आंकड़ों में भारी गिरवाट देखी गई है। देश में 715 दिनों के बाद एक हजार से कम 913 कोरोना केस दर्ज किए हैं। बीते 24 घंटों में कोविड-19 से सिर्फ 13 लोगों की मौत हुई है। देश इस दौरान एक दिन में 1316 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
देश में एक्टिव केसों की संख्या 12 हजार 597 है, जो 714 दिनों के बाद 13 हजार से कम आए हैं। एक्टिव केसों में कुल संक्रमण का 0.03 प्रतिशत शामिल था। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना रिकवरी रेट वर्तमान में 98.76 प्रतिशत है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 0.29 प्रतिशत है।
देश में कोरोना से हुए कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 21 हजार 358 है। वहीं कोरोना के कुल केसों की संख्या 4.30 करोड़ से अधिक है। देश में कोरोना से हुई कुल रिकवरी 4,24,95, 089 है।
कोविन डैशबोर्ड के अनुसार, देश में अब तक 184.70 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,84,70,83,279 है।
दिल्ली में रविवार को कोरोना संक्रमण के 85 नए मामले दर्ज किए गए हैं और एक भी लोगों की मौत नहीं हुई है। दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.86 प्रतिशत है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक ये मामले शनिवार को किए गए 9,829 टेस्ट में से सामने आए हैं।