देहरा उपचुनाव रिजल्टः सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर जीतींहिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव जीत गई हैं.
रायगंज सीट से टीएमसी जीतीरायगंज विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी ने जीत हासिल की है.
रुपौली में 5 राउंड की गिनती पूरी, जेडीयू बनाए हुए है बढ़तरुपौली में 5 राउंड की गिनती के बाद जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल निकटतम प्रतिद्वंदी शंकर सिंह से 1755 मतों से आगे हैं. अब तक कलाधर मंडल को 27202 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी की बीमा भारती को 14999 वोट मिले हैं.
जालंधर पश्चिम से जीती आम आदमी पार्टीजालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है. आप प्रत्याशी मोहिंद्र भगत 37325 वोटों से जीते और उन्हें 55,246 वोट मिले हैं. आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं शीतल अंगुराल 17,921 के साथ दूसरे स्थान पर हैं. कांग्रेस प्रत्याशी सुरिंदर कौर कांग्रेस को 16,757 मिले. शिरोमणी अकाली दल का प्रदर्शन काफी खराब रहा और उन्हें 1242 और बीएसपी को 734 वोट मिले.
कांग्रेस ने बनाई बढ़त, बीजेपी को लग रहा है झटका
छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में हुए उप निर्वाचन की मतगणना जारी. सातवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती लगभग 4500 वोटों से आगे हैं.
रूपौली में चौथे राउंड की गिनती के बाद जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल निकटतम प्रतिद्वंदी शंकर सिंह से 5038 मतों से आगे हैं.
जालंधर में 11 राउंड की गिनती पूरी हो गई है. आप के महिंदर भगत आगे चल रहे हैं.
बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है. चौथे चरण के बाद कांग्रेस के लखपत बुटोला 1161 मतों से आगे चल रहे हैं.
देहरा विधानसभा सीट पर 8 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है. कमलेश ठाकुर 6115 वोटों से लीड कर रही हैं.
कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन मंगलोर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं.