गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय लगातार उग्र होता जा रहा है। चक्रवात के तट से टकराने से पहले कच्छ के नलिया इलाके में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 15 जून की शाम तक जखऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ से टकराएगा। इस बीच चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल और भाजपा सांसद विनोद चावड़ा सहित कई अधिकारियों ने विभिन्न जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

https://twitter.com/AHindinews/status/1668491093741309952?s=20
https://twitter.com/AHindinews/status/1668480166119579648?s=20

अलर्ट मोड में गुजरात सरकार

गुजरात सरकार चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर अलर्ट मोड में आ गई है। तूफान के खतरे को देखते हुए कांडला शहर को को खाली किया जा रहा है, इसके अलावा जामनगर के ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन की जर्जर इमारत को जामनगर महानगर पालिका ने गिरा दिया। साथ ही पश्चिम रेलवे ने एहतियात के तौर पर 67 ट्रेनों के परिचालन को पूरी तरह से रद्द कर दिया है।