दिल्ली में विकास और कल्याण से जुड़े दो अहम कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संयुक्त रूप से नेहरू प्लेस स्थित डाकघर के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डाक सेवाओं को आधुनिक बनाने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि नए स्वरूप में यह डाकघर अधिक डिजिटल और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करेगा।
इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने श्रमिकों के लिए एक नई स्वास्थ्य पहल की शुरुआत की। नए श्रम संहिताओं के तहत शुरू की गई इस योजना में श्रमिकों को हर साल मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी।
सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य श्रमिक वर्ग के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करना और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।