तेलंगाना के हैदराबाद में मेडचल जिले के मेडिपल्ली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। महिला की पहचान 22 वर्षीय स्वाति उर्फ ज्योति के रूप में हुई है। हत्या के बाद आरोपी पति महेंद्र रेड्डी ने महिला के शव को टुकड़ों में काट दिया, कुछ टुकड़े छुपा दिए और कुछ नदी में बहा दिए। पुलिस ने महेंद्र को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, स्वाति और महेंद्र का विवाह तब हुआ था जब महिला घर से भागकर उससे शादी कर ली थी। यह जोड़ा मेडिपल्ली के बोडुप्पल स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था और एक महीने पहले वहां आया था। मृतका विकाराबाद जिले की मूल निवासी थी, वहीं महेंद्र भी वहीं का रहने वाला है।
पड़ोसियों ने घर से अजीब आवाजें सुनकर देखा कि स्वाति का शव टुकड़ों में रखा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महेंद्र को हिरासत में ले लिया। मृतका के देवर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद मृतका की मां का हाल बेहद खराब बताया जा रहा है। महेंद्र पर घरेलू विवाद के चलते हत्या करने का संदेह जताया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और शव के टुकड़ों के बारे में जानकारी जुटा रही है।