पोलैंड के विदेश मंत्री जबिग्न्यू राउ 25 से 27 अप्रैल तक भारत के दौरे पर रहेंगे। पिछले नौ वर्षों में यह पहला मौका है जब किसी पोलिश विदेश मंत्री की भारत यात्रा होगी। राउ की भारत यात्रा को लेकर पोलैंड के विदेश मंत्रालय के ओर से जारी एक बयान में दी गई है। राउ की भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य रायसीना डायलाग अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेना है। मौजूदा वक्त में पोलैंड, यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन (ओएससीई) की अध्यक्षता कर रहा है।
सम्मेलन के दौरान, पोलिश विदेश मंत्री यूरोपीय संघ में क्रियाशीलता को लेकर एक पैनल में भाग लेंगे। साथ ही वो ओएससीई द्वारा संघर्षों को हल करने के लिए किए गए प्रयासों की रूपरेखा के बारे में जानकारी देंगे। इस तरह से राउ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ओएससीई अध्यक्ष के रूप में पोलैंड की स्थिति पेश करेंगे। पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि विशेष रूप से यूक्रेन के खिलाफ चल रही रूसी आक्रामकता और इसके अंतरराष्ट्रीय प्रभावों को रेखांकित किया जाएगा।