कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? आखिरकार बुधवार देर रात इस सस्पेंस पर विराम लग गया। सिद्धारमैया को सीएम चुना गया है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है।
केसी वेणुगोपाल के घर बैठक हो रही है। इस दौरान डीके शिवकुमार सहित कई वरिष्ठ मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ढाई-ढाई साल के लिए सीएम रहेंगे। पहले ढाई साल सिद्धारमैया मुख्यमंत्री रहेंगे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को कर्नाटक का डिप्टी सीएम चुना गया है। इसी को लेकर उनके घर के बाहर बैनर लगाए गए हैं।
कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में नामित किए गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के समर्थन में उनके आवास के बाहर बैनर लगाए गए है। गौरतलब है, उन्हें कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है |
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद इस बात पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? आखिरकार बुधवार देर रात इस सस्पेंस पर विराम लग गया। सिद्धारमैया को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री चुना गया। वहीं डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद मिला। दोनों नेता शनिवार को शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है। गांधी परिवार, कांग्रेस के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेंगलुरु में कार्यक्रम में शामिल होंगे।