झारखंड : रांची के तपोवन मंदिर में तैयारी पूरी

राजधानी रांची में रामनवमी के मद्देनजर तपोवन मंदिर की सुरक्षा और सुविधाओं का उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने जायजा लिया। मंदिर समिति के सदस्यों से मिलकर आला अधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी ली एवं एवं बेहतर व्यवस्था हेतु पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), जिला नजारत उप समाहर्ता, रांची एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

तपोवन मंदिर में तैयारी पूरी
मंदिर परिसर क्षेत्र में चल रही तैयारियों का जायजा लेने के बाद जुलूस के रूट में चल रहे निर्माण कार्य का भी उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जायजा लिया गया। कंपनी के अधिकारियों को जुलूस के आगमन एवं प्रस्थान के लिए सुगम व्यवस्था करने के दिशा-निर्देश आला अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए यहां पूरी सुविधा हो उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़ें, पेयजल की व्यस्था हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। बिजली, पेयजल, सीसीटीवी कैमरा से निगरानी इसकी व्यस्था आज कराई गयी है। प्रशासन इस बात पर पूरा ध्यान दे रही है कि यहां कल सुबह से लेकर देर रात तक यहां श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो।
ड्रोन से रखी जायेगी नजर
रामनवमी को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। त्योहार में कोई खलल ना पड़े प्रशासन इस पर पूरा ध्यान दे रहा है। शहर में तीन हजार सुरक्षा बलों की तैनीती की गई है। इसके अलावा रामनवमी जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्वयवस्था की गई है। ड्रोन से शहर के चप्पे- चप्पे पर नजर रखी जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here