बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, छह अफसरों को मिली नई जिम्मेदारियां

HIGHLIGHTS
- बिहार सरकार ने छह IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रशासनिक फेरबदल किया है।
- संजय कुमार, मुकेश कुमार, अखिलेश कुमार सिंह और मनोज कुमार समेत कई अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं।
- सारा अशरफ को नालंदा का डीडीसी और तुषार कुमार को पूर्णिया का एसडीओ नियुक्त किया गया है।
पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के छह अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी।
तबादले के बाद कुछ अधिकारियों को नए विभागों में पदस्थापित किया गया है, जबकि हाल ही में स्थानांतरित किए गए दो अधिकारियों को दोबारा नई जिम्मेदारी दी गई है।
अधिसूचना के अनुसार, नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात संजय कुमार को अब अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
वहीं, गया में बंदोबस्त अधिकारी के रूप में कार्यरत मुकेश कुमार को भविष्य निधि निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है।
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव अखिलेश कुमार सिंह को कृषि विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार को युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की निदेशक सारा अशरफ को नालंदा जिले की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नियुक्त किया गया है। वहीं, तुषार कुमार को पूर्णिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के पद पर तैनाती दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.