राजनाथ सिंह बोले: 2024 के चुनाव के बाद सपा समाप्त हो जाएगी

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जहांगीराबाद स्थित अनाज मंडी में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर भोला सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा भाजपा जो कहती है वह करती है। हमने अपने घोषणापत्र में देश की जनता से वादा किया था वह पूरा कर दिया। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका है।

इससे पहले भाजपा नेताओं ने रक्षामंत्री का जोरदार स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को अभिवादन किया। रक्षामंत्री ने कहा ‘2014 में हमें जनादेश मिला और 2019 में जनता ने और बढ़-चढ़कर आशीर्वाद दिया। जनता की इच्छा के अनुरूप भारत के मस्तक को विश्व में ऊंचा करने का काम मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। 2024 के चुनाव के बाद सपा समाप्त हो जाएगी और कांग्रेस के बारे में लोग पूछेंगे कौन कांग्रेस? राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद में बहुमत मिलते ही हमने चुटकी बजा कर तीन तलाक की प्रथा को खत्म कर दिया। लोकसभा चुनाव के बाद लोग पूछेंगे कि सपा कौन, क्योंकि सपा समाप्तवादी पार्टी है। लोग पूछेंगे कि कांग्रेस कौन? यह हालत इन लोगों की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here