रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम मेदांता में चल रहा इलाज

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को कोरोना हो गया है। आज सुबह ही वो को मेडिकल जांच के लिए मेदांता अस्पताल में लाया गया था। तबीयत बिगड़ने के चलते पहले रोहतक पीजीआई में टेस्ट करवाया गया था, लेकिन आज फिर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ले जाया गया है। यहां पर राम रहीम का कोरोना टेस्ट किया गया है, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

गुरमीत राम रहीम को आज रोहतक की सुनारिया जेल से टीम सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर मेदांता लाया गया था। फिलहाल राम रहीम को मेदांता के कोरोना वार्ड में रखा गया है। बता दें कि राम रहीम के रोहतक पीजीआई में टेस्ट करवाया था। राम रहीम की तबीयत बिगड़ने के चलते तीन दिन पहले ही सुबह करीब छह बजे ही पीजीआई लेकर पहुंचे थे।

इससे पहले राम रहीम को एक दिन की पैरोल दी गई थी जिसमें राम रहीम को वापस शाम को लौटना पड़ा था, हालांकि बताया जा रहा था कि राम रहीम को 48 घंटे की पैरोल मिली थी लेकिन 12 घंटे में ही जेल वापसी हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here