जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा से लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार

कश्मीर संभाग के जिला बांदीपोरा में पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने एक हाइब्रिड आतंकी को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि आतंकी महबूब उल इनाम प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है और उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने बांदीपोरा के पाप्चन में चेकपॉइंट के पास नाका लगाया हुआ था। यहां जांच के दौरान उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी महबूब उल इनाम को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से तीन एक राइफल्स, 10 मैगजीन, 380 राउंड, दो किलो आईईडी, एक चीनी ग्रेनेड सहित आपत्तिजनक सामाज्ञ्री बरामद हुई है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here