कभी 90 किलो की थीं सोनाक्षी सिन्हा, फिल्मों में आने के लिए घटाया इतना वजन, अब लगती हैं सुपर स्लिम

बॉलीवुड में रज्जो के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा का आज जन्मदिन है। सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं। वह अक्सर अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए जानीं जाती हैं। सोनाक्षी मशहूर अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को पटना में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ की थी। सोनाक्षी पहले फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की है।

ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है सोनाक्षी का नाम
इंडस्ट्री में ट्रेडिशनल लुक से एंट्री करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। एक समय में खूब मोटी रहीं सोनाक्षी की गिनती आज फिट एक्ट्रेस में होती है। आज हम आपको उनके फिल्मों में आने से पहले का लुक दिखाने जा रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here