प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोहा में खेले गए वांडा डायमंड लीग में स्वर्ण पदक जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की तारीफ की है। शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट की तारीफ में कुछ शब्द लिखे। नीरज ने इस इवेंट में 88.67 मीटर के फर्स्ट अटेम्प्ट के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। पीएम ने लिखा- साल का पहला इवेंट और पहला स्थान! 88.67 मीटर की वर्ल्ड लीड थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में चमके। उन्हें बधाई! आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

Doha Diamond Legaue: PM Modi congratulates Neeraj Chopra for winning gold in Doha Javellin Throw

टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के दोहा डायमंड लीग जीतने के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी उनकी सराहना की। अनुराग ठाकुर ने एक ट्वीट में कहा- नीरज चोपड़ा जीत गए! दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर के थ्रो के बेहतरीन प्रदर्शन के साथ वह गौरव घर लाए। एक सच्चा चैंपियन जिसने देश को फिर से गौरवान्वित किया है। इस शानदार जीत के लिए नीरज को बधाई!

https://twitter.com/ianuragthakur/status/1654551714102403073?s=20
Doha Diamond Legaue: PM Modi congratulates Neeraj Chopra for winning gold in Doha Javellin Throw

नीरज चोपड़ा ने चोट से उबरने के बाद अपनी छाप छोड़ने में समय बर्बाद नहीं किया और उन्होंने दोहा डायमंड लीग 2023 का खिताब अपने नाम किया। चोट के कारण नीरज कुछ समय तक एक्शन दूर रहे थे, लेकिन इस साल अपने पहले टूर्नामेंट में उन्होंने वहीं से शुरुआत की जहां पर उन्होंने पिछला सीजन खत्म किया था। नीरज का पहला थ्रो 88.67  मीटर का था जिससे उन्होंने नए सीजन की बेहतरीन शुरुआत की। उनका पहला थ्रो उनके लिए जीत पक्की करने के लिए काफी था, लेकिन उन्होंने फिर भी खुद को बेहतर करने की कोशिश की।

Doha Diamond Legaue: PM Modi congratulates Neeraj Chopra for winning gold in Doha Javellin Throw

उनके पहले थ्रो के बाद साफ दिख रहा था कि नीरज अच्छी शुरुआत करने के बावजूद संतुष्ट नहीं हैं। वह पहले प्रयास के बाद चार्ट में टॉप पर थे। नीरज का दूसरा थ्रो 86.04 मीटर की दूरी का रहा। अपने पहले अटेम्प्ट से ही नीरज टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वडलेज्च के 88.63 मीटर के अटेम्प्ट और विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स के 85.88 मीटर के अटेम्प्ट से ऊपर थे। नीरज के पास जैकब से केवल चार सेंटीमीटर की बढ़त थी।

अपने तीसरे प्रयास में नीरज ने 85.47 मीटर थ्रो किया। उन्होंने अपने पहले प्रयास से बढ़त बनाए रखी। नीरज ने अपने चौथे प्रयास में फाउल किया। पांचवें अटेम्प्ट में उन्होंने 84.37 मीटर की दूरी को छुआ। अंत में नीरज ने अपने पहले प्रयास में तय की गई दूरी से जीत हासिल की। हालांकि, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता 90 मीटर के निशान को पार करने से चूक गए।