उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को राजधानी दिल्ली के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार मुलाकातें कीं। अपने दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर भेंट की। इस दौरान राज्य से संबंधित कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।

https://twitter.com/ANI/status/1946582949601698161

गृह मंत्री शाह और जेपी नड्डा से भी हुई चर्चा

पीएम से मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर भी शिष्टाचार भेंट की। इसके अलावा, उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। इन बैठकों को संगठन और सरकार के बीच समन्वय मजबूत करने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1946590681071308975
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1946560829849055283

त्रिवेणी स्थित यूपी सदन में मिजोरम के राज्यपाल से मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी से मिजोरम के राज्यपाल जनरल (सेवानिवृत्त) विजय कुमार सिंह ने भी उत्तर प्रदेश सदन ‘त्रिवेणी’ में मुलाकात की। यह भेंट भी शिष्टाचार के अंतर्गत रही।

https://twitter.com/ANI/status/1946599556021371152