नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर रखरखाव और मरम्मत कार्यों के कारण एक प्रमुख रनवे को बृहस्पतिवार से बंद कर दिया गया है। इसके कारण पहले ही दिन विमानों के परिचालन में बाधा आई और उड़ानों में देरी दर्ज की गई।
उड़ानों पर असर
पहले दिन ही प्रस्थान करने वाली 73 प्रतिशत उड़ानों में विलंब देखा गया। देरी का औसत लगभग 23 मिनट रहा, और सुबह तथा शाम के व्यस्त समय में यह अधिक महसूस की गई।
तीन महीने के लिए बंद रहेगा रनवे
रनवे 11R/29L को अगले तीन महीनों तक रखरखाव और मरम्मत के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान रनवे की सतह को मजबूत किया जाएगा और नई सतह बिछाई जाएगी। इसके अलावा, विमानों की त्वरित प्रस्थान सुविधा के लिए एक नया टैक्सीवे भी तैयार किया जा रहा है।