नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले की जांच तेज हो गई है। इसी कड़ी में सीबीआई की टीम रविवार को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची।
जांच एजेंसी शुक्रवार को गिरफ्तार की गई आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंढारे को आज अदालत में पेश कर रही है। माना जा रहा है कि सीबीआई इस दौरान आरोपी की कस्टडी रिमांड की मांग करेगी, ताकि पूछताछ को आगे बढ़ाया जा सके।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसी लगातार नए सिरे से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।