राजधानी को साफ सुथरा और जल्द कचरा मुक्त किया जाएगा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कवायद शुरू की है। इसे लेकर एमसीडी ने मेगा सफाई अभियान शुरू किया है। यह अभियान सभी 250 वार्डों में चलाया जाएगा। अभियान को लेकर 3 हजार टीमें बनाई गई हैं। जिसमें 50 गलियों के ऊपर एक टीम बनाई गई है, जोकि सुबह गलियों का निरीक्षण करेंगी। गलियों में कूड़ा मिलने पर शिकायत कर तत्काल सफाई कार्रवाई की जाएगी।
एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने पार्टी मुख्यालय में इस संबंध में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि एमसीडी में पिछली सरकार ने कुछ कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि एमसीडी के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक सभी को एक तारीख को सैलरी देना शुरू किया है। डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने कहा कि उम्मीद से कई गुना ज्यादा जनता का सहयोग मिल रहा है
सफाई कर्मचारी और एसआई की प्रतिक्रिया
अब हमारी सैलरी एक तारीख को आ जाती है। इससे घर चलाने में कोई परेशानी नहीं होती तो काम में मन लगता है। दिल्ली को साफ और सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।... अमित, सफाई कर्मचारी (वार्ड-65)
पिछले दो-तीन महीने से हम लोगों की सैलरी 1 तारीख को आ रही है। इससे हम लोगों का जीवन काफी बेहतर हो गया है और किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। सरकार हमारा ध्यान रख रही है। हम दिल्ली को साफ बनाकर लोगों का ध्यान रखेंगे।.... दौलत, सफाई कर्मचारी, (वार्ड-68, मॉडल टाउन)
जबसे हमारी एक तारीख को तनख्वाह आने लगी है तबसे पूरा परिवार खुश रहता है। पहले आर्थिक तंगी के चलते काफी दिक्कत रहती थी। आर्थिक परेशानी खत्म होने से काम भी बेहतर हुआ है। सभी सफाई कर्मचारी ईमानदारी से काम कर रहे हैं।... सुमित, सफाई कर्मचारी (आरके पुरम जोन)
जबसे हमारी एक तारीख को तनख्वाह आने लगी है तबसे पूरा परिवार खुश रहता है। पहले आर्थिक तंगी के चलते काफी दिक्कत रहती थी। आर्थिक परेशानी खत्म होने से काम भी बेहतर हुआ है। सभी सफाई कर्मचारी ईमानदारी से काम कर रहे हैं।... सुमित, सफाई कर्मचारी (आरके पुरम जोन)
लोगों ने सफाई कर्मचारियों और पार्षदों की तारीफ भी की है। लोगों ने कहा कि यह पहल काफी अच्छी है। इसी तरह आगे कार्य हो तो दिल्ली जल्द कूड़ा मुक्त हो जाएगी।...अशोक शर्मा, एसआई (वार्ड-57)