नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस केस की सुनवाई लिस्ट कर दी है।

कोर्ट ने उनके वकील को अगली तारीख पर मेन पिटीशन पर दलीलें रखने का निर्देश दिया है, साथ ही उनकी अंतरिम बेल 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है।