नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका इलाके में बुधवार सुबह रोड रेज की एक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बिंदापुर क्षेत्र में कार सवार एक व्यक्ति ने स्कूटी से जा रहे दंपती के साथ मारपीट की। आरोप है कि विवाद के दौरान कार चालक ने दंपती के ही हेलमेट से पति और पत्नी पर हमला कर दिया और फिर मौके से फरार हो गया।
हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है।