उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में यमुना वाटिका और बांसेरा पार्क का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना भी उनके साथ मौजूद रहे और उन्होंने उपराष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।

दिल्ली को मिलेगा पहला समर्पित फूलों का बगीचा
यमुना वाटिका को राजधानी का सबसे बड़ा और विशिष्ट हरित क्षेत्र माना जा रहा है। यहां फूलों का बगीचा विशेष ट्रिपल लेयर फ्लोर डिज़ाइन के साथ विकसित किया गया है, जिससे यह दिल्ली का पहला समर्पित फ्लावर गार्डन बनने जा रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1945701969475019146

जल संरक्षण के लिए चार तालाब
इस पार्क में चार प्रमुख तालाब बनाए गए हैं, जो बाढ़ की स्थिति में जल संरक्षण में मदद करेंगे। ये जलस्रोत वर्ष भर पानी को सहेजने का कार्य करेंगे। इससे पूर्व बांसेरा, असिता ईस्ट, वैष्णवी घाट, वासुदेव घाट और पुनर्निर्मित रोशनारा बाग व नर्सरी जैसे कई हरित क्षेत्रों का भी विकास किया जा चुका है।