पंचकूला में IDFC बैंक से जुड़े फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) घोटाले की जांच के तहत एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के आवास पर सीबीआई की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई के चलते इलाके में हलचल का माहौल है।
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में सीबीआई पहले ही आरोप पत्र (चार्जशीट) अदालत में दाखिल कर चुकी है और अब आगे की जांच को तेज कर दिया गया है। एजेंसी की टीम घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और संभावित मनी ट्रेल की गहन जांच कर रही है।
जांच के दायरे में कई आईएएस अधिकारियों की भूमिका भी आ रही है, जिनके संबंध इस वित्तीय अनियमितता से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। सीबीआई की टीमें दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही हैं।