करनाल: गीजर गैस की लीकेज के कारण दंपती की दम घुटने से मौत

हरियाणा के करनाल के घरौंडा में एक दंपती की बाथरूम में दम घुटने से मौत हो गई। मृतक गौरव व शिल्पा की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। शुक्रवार को होली का त्योहार मनाने के बाद बाथरूम गए तो गैस लीक के कारण हादसा हो गया। देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों का आज करनाल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौत की सूचना के बाद विधायक हरविंद्र कल्याण भी सांत्वना प्रकट करने पहुंचे।

परिवार के सदस्य योगेश ने बताया कि मेरे पास फोन गया कि चचेरे भाई बाथरूम में बेसुध पड़े हैं। फोन के बाद वो घर पर आया तब तक गांव के डॉक्टर के पास चेक करवाया। इसके बाद उन्हें पानीपत अस्पताल में ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मना कर दिया। इसके बाद घरौंडा के सरकारी अस्पताल में लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाथरूम में गैस गीजर लगा हुआ है। होली के त्योहार को मनाने के बाद करीब एक बजे दोनों अपने हाथ-मुंह धो रहे थे। गीजर गैस के चलते उनका दम घुट गया। पानी की मोटर जब काफी समय तक बंद नहीं हुई तो उनकी मां देखने गई। दोनों बाथरूम में बेहोश पड़े मिले।

विधायक हरविंद्र कल्याण ने जताई सांत्वना।
विधायक हरविंद्र कल्याण ने जताई सांत्वना

गैस गीजर लीकेज से हुआ हादसा

इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि अस्पताल से ब्रॉड डैड की सूचना आई थी। इसमें गौरव व शिल्पा के मरने की जानकारी मिली। परिवार की सूचना ये है कि गैस गीजर लीक होने के कारण उनका दम घुट गया। इसमें उनकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here