बंगलूरू। आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मुकाबला बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जोरदार अंदाज में खेला गया, जिसमें गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। इस हाई-वोल्टेज मैच को देखने के लिए बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां भी स्टेडियम पहुंची।
अनुष्का शर्मा और स्मृति मंधाना की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह
मैच के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा रही अनुष्का शर्मा की मौजूदगी की, जो अपने पति विराट कोहली की टीम आरसीबी का समर्थन करने स्टेडियम में पहुंचीं। उनके साथ आरसीबी महिला टीम की स्टार कप्तान स्मृति मंधाना भी मौजूद थीं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
मैच की रोमांचक शुरुआत
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान रजत पाटीदार ने नई रणनीति अपनाते हुए दो नए खिलाड़ियों जैकब डफी और अभिनंदन सिंह को डेब्यू का मौका दिया। मैदान पर कड़ी टक्कर देखने को मिली, जबकि स्टैंड्स में मौजूद सितारों ने मैच के रोमांच को और बढ़ा दिया।
अनुष्का और मंधाना की उपस्थिति ने आरसीबी फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया, जिससे पूरे स्टेडियम में क्रिकेट और स्टारपावर का जबरदस्त माहौल बना हुआ है।