हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व नेता विपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दाें पर चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में सरकार और संगठन की गतिविधियों को लेकर मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को अवगत कराया। प्रदेश में रिक्त चल रहे एक मंत्री पद को लेकर भी चर्चा की गई। संगठन की मजबूती के लिए चलाए जाए रहे विशेष अभियानों की जानकारी भी मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को दी। केंद्र सरकार की ओर से बजट आवंटन में हिमाचल प्रदेश को कोई विशेष राहत पैकेज नहीं देने को लेकर भी इस दौरान चर्चा की गई। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि संसद में इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।