उपचुनाव को लेकर पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में हर चीज में नम्बर 1 है। भ्रष्टाचार में मध्यप्रदेश नंबर 1 है। हर वर्ग दुखी है। बिजली महंगी है। शिवराज घोषणाएं करने से बाज नहीं आते। 15 साल में 20-22 हजार घोषणाएं कर दीं। प्रदेश के नौजवानों को रोजगार चाहिए, उसका भविष्य सुरक्षित नहीं है। कमलनाथ ने पत्रकारों के उम्मीदवारों को लेकर किए सवाल पर कहा कि हम जितने वाले को टिकट देंगे। सबसे विचार विमर्श कर, सर्वे के आधार पर जितने वाले को टिकट देंगे। यह चुनाव देश की संस्कृति बचाने का चुनाव है।