दिल्ली विधानसभा में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक अज्ञात कार विधानसभा परिसर में घुस गई और बाद में फरार हो गई। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना विधानसभा के गेट नंबर 2 पर हुई, जहां अचानक कार पहुंची और सुरक्षा बैरियर तोड़ दिया। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
घटनाक्रम का विवरण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार गेट नंबर 2 यानी वीआईपी गेट से अंदर आई। कार ने बैरियर को तोड़ते हुए परिसर में प्रवेश किया। इसके बाद कार से एक नकाबपोश बाहर निकला और विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी पर कुछ फेंका। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
इस घटना से विधानसभा परिसर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।