कांग्रेस में मां और बेटा ही बनते है अध्यक्ष

कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर फैसला नहीं होने पर भाजपा ने एकबार फिर तंज कसा है। लोकसभा सदस्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दो ही नाम हैं, मां और बेटा। कभी मां को बनाते हैं तो कभी बेटे को। वहां गांधी परिवार के अलावा किसी अन्य व्यक्ति का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नहीं सोचा जाता।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर घेरा
विश्व प्रसिद खजुराहो के सूरजपुरा में विष्णुदत्त शर्मा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में अपने संबोधन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर तंज कसते हुए गांधी परिवार और कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गांधी परिवार के अलावा दूसरे किसी व्यक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सोच-विचार नहीं होता। वहां कभी मां को राष्ट्रीय़ अध्यक्ष बनने के लिए मनाया जाता है तो कभी बेटे को। रूठने पर भी वही दोहराया जाता है। 

भाजपा में कोई भी बन सकता है पीएम-अध्यक्ष
शर्मा ने कहा कि इसके विपरीत भाजपा में कोई भी प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। भाजपा गरीब परिवार के बेटे को प्रधानमंत्री बना सकती है और बूथ के कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद दे सकती है। इसी तरह मेरे जैसा गरीब का बेटा प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here