मध्य प्रदेश के इंदौर में डेंगू तेजी से फैल रहा है। यहां शुक्रवार को 22 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर सीएचएमओ डॉ. भूरे सिंह सेतिया ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू से 225 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इन संक्रमितों में 38 बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सभी संक्रमितों की विशेष देखभाल की जा रही है। 

https://twitter.com/ANI/status/1439023189405802499?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1439023189405802499%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fmadhya-pradesh%2Fdengue-outbreak-22-more-new-cases-were-reported-in-indore-225-people-infected-in-the-district

बता दें, मध्य प्रदेश के कई जिलों में डेंगू तेजी से फैल रहा है। इसको देखते हुए हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डेंगू से जंग, जनता के संग अभियान की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने लोगों से डेंगू के खिलाफ जंग में साथ आने की अपील की थी।