विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच आयात शुल्क घटाए जाने से कच्चे पॉम तेल और सोयाबीन तेल के भाव कुछ नरम बंद हुए। अन्य तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। त्योहारी मांग बढ़ने के बीच सलोनी, आगरा और कोटा में सरसों के भाव 8,500 रुपये से बढ़ाकर 8,600 रुपये क्विन्टल पर पहुंच गए, जिससे सरसों दाना में सुधार देखने को मिला। वहीं स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को चना कांटा 75 रुपये, मसूर 100 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की कमी शनिवार की तुलना में हुई। मसूर की दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। आज नया मूंग खरगोन तरफ से आया। मुहूर्त में यह 7251 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
175 रुपये लीटर से अधिक न हो सरसों का तेल
ऊंचे भाव पर मांग कमजोर होने से सरसों तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बंद हुई। जानकारों का कहना है कि तमाम शुल्क और मुनाफा जोड़ने के बाद बाजार में सरसों कच्ची घानी का तेल खुदरा बाजार में अधिकतम 170-175 रुपये लीटर के भाव मिलना चाहिए, जबकि कुछ बाजारों में इसे बढ़ा-चढ़ा कर बोला जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि अगले महीने नया सोयाबीन और बिनौला मंडियों में आने की संभावना है जिससे स्थिति में बदलाव आयेगा। एनसीडीईएक्स के वायदा कारोबार में सोयाबीन के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 6,450 रुपये है वहीं इसके नवंबर अनुबंध का भाव 6,250 रुपये क्विन्टल चल रहा है। ये भाव हाजिर बाजार भाव से 30-35 प्रतिशत कम है।
दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे- ( रुपये प्रति क्विंटल)
- सरसों तिलहन - 8,075 - 8,150 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
- मूंगफली - 6,620 - 6,765 रुपये।
- मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,100 रुपये।
- मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,330 - 2,460 रुपये प्रति टिन।
- सरसों तेल दादरी- 16,580 रुपये प्रति क्विंटल।
- सरसों पक्की घानी- 2,560 -2,610 रुपये प्रति टिन।
- सरसों कच्ची घानी- 2,645 - 2,755 रुपये प्रति टिन।
- तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये।
- सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,080 रुपये।
- सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,000 रुपये।
- सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,600 रुपये।
- सीपीओ एक्स-कांडला- 11,940 रुपये।
- बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,500 रुपये।
- पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,700 रुपये।
- पामोलिन एक्स- कांडला- 12,580 (बिना जीएसटी के)
- सोयाबीन दाना 9,300 - 9,400, सोयाबीन लूज 9,000 - 9,050 रुपये
- मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये
इंदौर में मूंगफली तेल, सोयाबीन रिफाइंड में ग्राहकी बढ़िया
खाद्य तेल बाजार में सोमवार को मूंगफली तेल और सोयाबीन रिफाइंड में ग्राहकी शनिवार की तुलना में बढ़िया रही। कपास्या खली के भाव में 50 रुपये प्रति 60 किलोग्राम कम हुए।
तिलहन
- सोयाबीन 8500 से 9000,
- सरसों (निमाड़ी) 7900 से 8000,
- टोली 5600 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल।
तेल
- मूंगफली तेल इंदौर 1530 से 1550,
- सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1415 से 1420,
- सोयाबीन साल्वेंट 1345 से 1350,
- पाम तेल 1350 से 1355 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
कपास्या खली
- कपास्या खली इंदौर 2250,
- कपास्या खली देवास 2250,
- कपास्या खली उज्जैन 2250,
- कपास्या खली खंडवा 2225,
- कपास्या खली बुरहानपुर 2225 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
- कपास्या खली अकोला 3200 रुपये प्रति क्विंटल।
इंदौर में चना कांटा, मसूर, तुअर के भाव में कमी, नए मूंग की आवक
दलहन
- चना (कांटा) 5525 से 5550,
- मसूर 7200 से 7250,
- तुअर (अरहर) निमाड़ी 5700 से 6800, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 7000 से 7050, तुअर (कर्नाटक) 7100 से 7200,
- मूंग 6300 से 6650, मूंग हल्की 5900 से 6300,
- उड़द 7000 से 7400, हल्की 5500 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल।
दाल
- तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 9200 से 9300,
- तुअर दाल फूल 9400 से 9600,
- तुअर दाल बोल्ड 9700 से 10100,
- आयातित तुअर दाल 9000 से 9100,
- चना दाल 6250 से 6850,
- मसूर दाल 8200 से 8500,
- मूंग दाल 7400 से 7700,
- मूंग मोगर 8200 से 8500,
- उड़द दाल 9200 से 9500,
- उड़द मोगर 9900 से 10400 रुपये प्रति क्विंटल।
चावल
- बासमती (921) 9000 से 9500,
- तिबार 7500 से 8000,
- दुबार 7000 से 7500,
- मिनी दुबार 6000 से 6500,
- मोगरा 4000 से 6000,
- बासमती सैला 6000 से 7500,
- कालीमूंछ 6800 से 7000
- राजभोग 5800 से 6000,
- दूबराज 3500 से 4000,
- परमल 2700 से 2850,
- हंसा सैला 2600 से 2750,
- हंसा सफेद 2600 से 2650,
- पोहा 3300 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।