मुंबई के जबरन वसूली मामले में निलंबित चल रहे डीसीपी पराग मानेरे को बहाल कर दिया गया है। मुंबई के पूर्व सीपी परमबीर सिंह मामले में नाम सामने आने के बाद उद्धव सरकार ने पराग मानेरे को निलंबित किया था।
जानकारी के मुताबिक, 23 जुलाई को परमबीर सिंह के खिलाफ एक वसूली का एक अन्य मामला दर्ज किया गया था। इसमें डीसीपी पराग मानेरे समेत पांच अन्य लोगों के नाम थे। इसके बाद पराग मानेरे को निलंबित कर दिया गया था। दरअसल, महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर मुंबई के पब, होटल और रेस्टोरेंट से हर माह 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाकर परमबीर सुर्खियों में आए थे।