जालंधर: भाजपा के पूर्व विधायक मोहिंदर भगत आप में हुए शामिल

जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी उठापटक जारी है। जालंधर वेस्ट से भाजपा के बड़े नेता और दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके पूर्व मंत्री भगत चुन्नीलाल के पुत्र मोहिंदर भगत ने शुक्रवार दोपहर चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें आप की सदस्यता दिलाई। 

जालंधर वेस्ट की राजनीति में भाजपा के सक्रिय नेता में सबसे आगे भगत परिवार ही था लेकिन उनके आप में जाते ही भाजपा को बड़ा झटका लगा है। इससे पहले वेस्ट हल्के से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, कांग्रेस और भाजपा के कई पार्षद, कई बड़े अकाली नेता आप में शामिल हो चुके हैं।

वहीं बेटे के आप में जाने पर भगत चुन्नीलाल ने कहा कि बेटे ने गलत किया, वह भाजपा के साथ हैं और भगत बिरादरी भाजपा को वोट देगी। मोहिंदर भगत के आप में शामिल होने की खबर मिली तो भाजपा की जिला इकाई ने भगत चुन्नीलाल से मिलकर नाराजगी जताई।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here