राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. हरसिमरत ने गुरुवार शाम को केंद्रीय मंत्री परिषद से इस्तीफा दे दिया था. राष्ट्रपति कोविंद ने नरेंद्र सिंह तोमर को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है.

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, “प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75 की धारा (2) के तहत तुरंत प्रभाव से केंद्रीय मंत्री परिषद से हरसिमरत कौर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. साथ ही कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमार को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.”