उत्तराखंड की धामी सरकार ने उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य–समान वेतन का आदेश जारी किया है। दस वर्ष की सेवा पूरी करने वाले आठ हजार से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। संघ ने शासनादेश जारी होने पर मंत्री का आभार व्यक्त किया, जिसमें 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को समान वेतन देने की घोषणा शामिल है।

मंत्री गणेश जोशी ने सभी कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और उनके कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।