अलवर जिले के बानसूर पुलिस थाना अंतर्गत गांव बासना में बीती रात मां के डांटने के बाद बेटे ने पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था और वह अपनी भाभी पर बुरी नजर रखता था। इसको लेकर मां ने डांटा तो गुस्से में मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

बीती रात हत्या की इस वारदात के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी रोहित जाट को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया और शव को बानसूर अस्पताल में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी 15 दिन पहले ही एक चोरी के मामले में जेल से छूट कर आया था।

चोरी के मामले में जेल से छूटकर आया था युवक
बानसूर पुलिस ने बताया कि चोरी के मामले में जेल से छूटकर आए युवक ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिस वक्त घटना घटित हुई, उस वक्त सिर्फ मां बेटे ही घर पर थे। यह घटना  गुरुवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब महिला बेसुध होकर बाहर पड़ी थी। लोगों ने देखा और पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची। उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का आरोपी रोहित नशे में था। 

बताया जा रहा है कि रोहित अपनी भाभी पर बुरी नजर रखता था। इसको लेकर उसकी मां चमेली ने टोका तो उसकी पीट कर हत्या कर दी। अपने देवर रोहित से परेशान होकर भाभी भी एक दिन पहले ही घर छोड़कर चली गई थी। उसका पति बाहर नौकरी करता था, जबकि रोहित के पिता की मौत पूर्व में ही हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है।

रोहित को मंदिर में घंटी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था
थाना प्रभारी हेमराज सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में रोहित को मंदिर में घंटी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। इसी मामले में जेल से छूट कर आया था। यह कोई काम नहीं करता है। जेल से छूटने के बाद भी घर पर आए दिन झगड़ा करता था जिससे उसके परिवार जन परेशान थे।