देहरादून। वरिष्ठ कथाकार डॉ. जितेन ठाकुर को इस वर्ष उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 मार्च को मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे। इसी कार्यक्रम में 21 अन्य साहित्यकारों को साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा।
साहित्य भूषण और गौरव सम्मान की जानकारी
भाषा संस्थान की निदेशक मायावती ढकरियाल के अनुसार, संस्थान वर्ष 2022 से हिंदी, उर्दू, पंजाबी और उत्तराखंड की लोकभाषाओं में साहित्यिक योगदान के लिए उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान प्रदान कर रहा है। वहीं, वर्ष 2024 से उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान की भी शुरुआत की गई।
सम्मान राशि और चयन प्रक्रिया
इस साल डॉ. जितेन ठाकुर को सम्मान स्वरूप 5 लाख 51 हजार रुपये, सम्मान चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा। 21 अन्य चयनित साहित्यकारों को साहित्य गौरव सम्मान दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।