जयपुर। राजस्थान के चूरू जिले में बुधवार को स्कूली बच्चों से भरा एक पिकअप वाहन पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि 28 अन्य बच्चे घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 50 वर्षीय कृष्ण मीणा और 12 साल के आदित्य ( के रूप में हुई है।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया कि साहवा थाना क्षेत्र में मेघसर से झाड़सर गजिया रोड पर स्कूली बच्चों से भरा एक पिकअप वाहन पलटने से एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 28 अन्य बच्चे घायल हो गये।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घायलों में से 20 बच्चों को तारानगर के उप जिला अस्पताल में, पांच बच्चों को निजी अस्पताल में, एक बच्चा साहवा में और गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को जयपुर स्थानांतरित किया गया है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।