करौली में हिंसा के बाद जिला कलेक्टर ने कर्फ्यू लगा दिया था। दो अप्रैल से जारी कर्फ्यू को अब दो दिन के लिए और बढ़ाया दिया गया है। अब 17 अप्रैल तक कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि, कर्फ्यू में 12 घंटे की ढ़ील दी गई है। जिसके बाद बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। 
हिंसा के बाद अब करौली में आमजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। बाजारों में रौनक दिखने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भारी संख्या में लोग शहर के भूडारा बाजार, सदर बाजार, फूटा कोट, अनाज मंडी, सर्राफा बाजार पुहंचे। 

भीड़ को देखते हुए बाजारों में ऑटो और अन्य चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। हालांकि, लोडिंग वाहन और बाइकों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में सामान खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। खरीदारी करने वालों को जाम के कारण बाजार में जाम की स्थिति बन रही है।

सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक छूट
बता दें कि करौली शहर में नवसंत्सर पर बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान रैली पर पथराव किया गया। जिसके बाद हिंसा भड़क गई। हिंसा के बाद से ही कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह शेखावत के आदेश पर कर्फ्यू लागू है। हालांकि, कर्फ्यू के दौरान शनिवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 12 घंटे की ढील दी गई है। इस दौरान बाजार में सभी दुकानें खुली है।