झुंझुनू में एक बुजुर्ग दंपति की गला काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दंपति अपने घर के आंगन में सो रहे थे, जहां पर उनका मर्डर कर दिया गया। सुबह जब परिवार सदस्य उन्हें चाय देने गए तो दोनों को लहूलुहान देख होश उड़ गए। परिजनों ने मंड्रेला पुलिस को सुचना दी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
बड़ी संख्या में घर के बाहर ग्रामीण मौजूद है। वहीं झुंझुनू एसपी राजर्षि राज और अतिरक्त जिला पुलिस अधीक्षक एवं चिड़ावा डीवाईएसपी विकास ढींडवाल भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाल रही है। मौके पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड और एमओबी टीम भी पहुंच गई है। मौके पर पुलिस द्वारा सबूत जुटाए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजर्षि राज ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।