बीजेपी के बड़े नेताओं ने तय कर लिया है कि अब कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए सिंह द्वार अलवर से हुंकार रैली होगी। जिसका आगाज 5 मई को होगा। अलवर में मंदिर तोड़ने, मूकबधिर से दरिंदगी, अपराध का ग्राफ बढ़ने के कारण बीजेपी ने अलवर से हुंकार रैली का आगाज करने का निर्णय किया है। नेताओं ने यह माना कि अलवर में प्रशासन के फेल्योर ने बीजेपी को बड़े मुद्दे थमाए हैं।