सिरोही सदर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित लंबे समय से फरार स्मैक सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। सिरोही सदर पुलिस थानाधिकारी हंसराम सीरवी की अगुवाई में टीम द्वारा नया सानवाडा, पुलिस थाना पिण्डवाडा, जिला सिरोही निवासी शक्तिपाल सिंह चंदन सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। 

गौरतलब है कि 6 जून 2024 को गश्त के दौरान कृष्णपुरी, सिरोही निवासी सुरेश कुमार उर्फ प्रवीण पुत्र भगाराम घांची के पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद कर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी स्मैक सप्लायर लंबे समय से वांछित था। कार्रवाई में पुलिस थाना सिरोही सदर के कॉन्स्टेबल भजनलाल एवं लक्ष्मण सिंह की टीम सम्मिलित रही।