इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायिक विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 14 न्यायिक अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। इस सूची में तीन जिला जज स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। यह अधिसूचना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल सर्विसेज रजनीश कुमार की ओर से जारी की गई है। अधिकारियों के इन तबादलों का उद्देश्य न्यायिक प्रणाली में दक्षता और संतुलन बनाए रखना बताया गया है।
प्रमुख जिलों में नई नियुक्तियां
-
कन्नौज:
-
हरेन्द्रा नाथ को फास्ट ट्रैक कोर्ट से एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज स्पेशल जज (POCSO एक्ट) बनाया गया।
-
अलका यादव को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन स्पेशल जज गोंडा के पद पर स्थानांतरित किया गया।
-
विकास को गोंडा फास्ट ट्रैक कोर्ट में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के रूप में नियुक्त किया गया।
-
-
सीतापुर:
-
उरूज फातिमा को एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
-
अंशु शुक्ला को एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन के रूप में स्थानांतरित किया गया।
-
गौरव प्रकाश को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सीतापुर बनाया गया।
-
-
अन्य तबादले:
-
राजेंद्र कुमार सिंह को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कन्नौज के पद पर स्थानांतरित किया गया।
-
श्रद्धा भारतीया को सिविल जज सीनियर डिवीजन कन्नौज बनाया गया।
-
ज्योत्सना यादव को एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कन्नौज नियुक्त किया गया।
-
स्नेहा अब एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कन्नौज के साथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यभार भी संभालेंगी।
-
-
संभल और सुल्तानपुर:
-
आदित्य सिंह को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संभल बनाया गया।
-
विभांशु सुधीर को सिविल जज सीनियर डिवीजन सुल्तानपुर स्थानांतरित किया गया।
-
अलुनक्रिता शक्ति त्रिपाठी को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर नियुक्त किया गया।
-
शुभम वर्मा को सिविल जज सीनियर डिवीजन सुल्तानपुर के रूप में तैनात किया गया।
-
इन तबादलों से संबंधित जिलों की न्यायिक व्यवस्था में नई ऊर्जा और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।