बागपत: दोघट स्थित आजमपुर-मुलसम मार्ग पर ट्यूशन से लौट रहे तीन छात्रों पर शुक्रवार को लाठी-डंडे और चाकू से हमला हुआ। इस घटना में 11वीं कक्षा के अंश तोमर, भूषण सैनी और भूषण का छोटा भाई लक्ष्य घायल हो गए।

पुलिस ने मामले में मोइन, आरिफ, हाशिम और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेगमाबाद गढ़ी गांव के जीत सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को उसका भतीजा अंश तोमर और उसके साथी भूषण सैनी बाइक से आजमपुर मुलसम गांव के शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने गए थे। लौटते समय भूषण का भाई लक्ष्य भी उनके साथ बाइक पर सवार हो गया।

रास्ते में मोइन (शाहजहांपुर) ने उन्हें गालियां दी। जैसे ही तीनों छात्र गांव के पास पहुंचे, दो अन्य बाइकों पर सवार मोइन, आरिफ, हाशिम और एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडे और चाकू का इस्तेमाल किया, जिससे सभी घायल हो गए।

पास के राहगीरों ने समय रहते बीच-बचाव किया। हमलावर घटनास्थल से जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि चारों आरोपीयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।