भवेश कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर चयन के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई तीन सदस्यीय समिति की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई थी जिसके बाद फाइल को मंजूरी के लिए राजभवन भेज दिया गया था जिस पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दस्तखत कर दिए। इसके बाद अधिसूचना जारी कर दी गई।

भवेश कुमार भारतीय पुलिस सेवा के उत्तर प्रदेश काडर के 1987 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी रहे हैं। वह अलीगढ़, मऊ, मथुरा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, प्रयागराज, बरेली सहित कई जिलों में बतौर आईजी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।