उत्तर प्रदेश में करीब दो महीने की माथापच्ची के बाद प्रदेश भाजपा ने पहले चरण में 98 में से 70 जिला इकाईयों के जिला और महानगर अध्यक्षों के नाम रविवार को घोषित कर दिए हैं। इनमें 45 जिलों में नए चेहरे को मौका दिया गया है, जबकि 25 जिलों में मौजूदा जिलाध्यक्षों को ही दोबारा मौका दिया गया है। पहली सूची में 27 ओबीसी वर्ग से, अनुसूचित जाति (एसी) वर्ग से छह और सामान्य वर्ग से 37 लोगों को जिलाध्यक्ष बनाया है।

पहले चरण की सूची में पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के लोगों को खास तरजीह देकर जातीय व सामाजिक समीकरण के बीच सामंजस्य बिठाने की कोशिश की है। पहली सूची में ओबीसी समाज के 25 लोगों को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जो 35.71 प्रतिशत भागीदारी है। 

इसी तरह सामान्य वर्ग के सभी जातियों को मिलाकर 55.71 हिस्सेदारी (39 जिलाध्यक्ष) दी गई है। वहीं, अनुसूचित जाति को भी जिला ईकाईयों में 8.57 प्रतिशत की भागीदारी देते हुए छह जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। सभी जिला चुनाव अधिकारियों ने जहां अपने-अपने जिलों में जाकर सूची जारी की।

प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जिलाध्यक्षों की सूची जारी करने की जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि भाजपा ने संगठन पर्व के तौर पर संगठन के चुनाव की शुरूआत की थी।बताया कि बूथ और मंडल स्तरीय चुनाव के बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह में जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत की गई थी। हर स्तर पर विचार-विमर्श के बाद ही पार्टी के संगठनात्मक 98 जिलों में से 70 जिलों के जिला व महानगर अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने पहली बार जिलाध्यक्ष की घोषणा खुले मंच से जिला स्तर पर की है। उन्होंने बताया कि उपचुनावों के कारण 11 जिलों में संगठन चुनाव फरवरी महीने के अंत में कराए गए थे, जिसके कारण लगभग 28 जिलाध्यक्षों की घोषणा करीब एक सप्ताह बाद दूसरे चरण में होगी।

पहली सूची में सिर्फ 7.14 प्रतिशत महिलाएं

महिलाओं को बराबर की भागीदारी देने का दावा करने वाली पार्टी के 70 लोगों की पहली सूची में सिर्फ 7.14 प्रतिशत ही भागीदारी मिल पाई है। इस सूची में पांच महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि प्रदेश चुनाव अधिकारी महेन्द्र नाथ पांडेय का कहना है कि शेष 28 जिलाध्यक्षों की सूची में भी महिलाओं को उचित भागीदारी दी जाएगी।

पिछले चुनाव में चार महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इस बार इनकी संख्या दोगुनी की जाएगी। यह स्थिति तब है, जब केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई सीट आरक्षित करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाया है।

यहां देखें लिस्ट:

1- बुलंदशहर - विकास चौहान 
2  - इटावा -  अन्नू गुप्ता 
3- गाजीपुर -  ओमप्रकाश राय
4- ललितपुर - हरिश्चंद्र रावत 
5- अमेठी – सुधांशु शुक्ला
6- आगरा - महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता  
7- आगरा जिला - प्रशांत पोनिया
8- मुरादाबाद- आकाश पाल (रिपीट)
9- मुरादाबाद महानगर - गिरीश भंडुला
10- कासगंज - नीरज शर्मा  
11 - गाजियाबाद महानगर- मयंक गोयल
12 - लखनऊ जिला - विजय मौर्या
13 - रायबरेली - बुद्धि लाल
14 - गोरखपुर जिला अध्यक्ष-  जनार्दन तिवारी 
15 - गोरखपुर महानगर अध्यक्ष - देवेश श्रीवास्तव
16- आजमगढ़- ध्रुव सिंह 
17- लालगंज- विनोद राजभर
18- नोएडा - महेश चौहान
19- गौतम बुद्ध नगर - अभिषेक शर्मा 
20- फिरोजाबाद महानगर - सतीश दिवाकर 
21- उन्नाव -  अनुराग अवस्थी
22- लखनऊ- आनंद द्विवेदी
23 - मैनपुरी - ममता राजपूत
24 - इटावा- अरुण कुमार गुप्ता
25 - मथुरा - निर्भय पांडेय
26 - मथुरा (महानगर अध्यक्ष) - राजू यादव
27 - इटावा - अन्नू गुप्ता
28 - ललितपुर - हरिश्चंद्र रावत
29 - रामपुर - हरीश गंगवार
30 - बहराइच - ब्रजेश पांडेय (दूसरी बार)
31 - फर्रुखाबाद - फतेह चंद्र वर्मा
32 - गाजीपुर - ओम प्रकाश राय
33 - अमेठी - सुधांशु शुक्ला
34 - उन्नाव -अनुराग अवस्थी
35 - हरदोई - अजीत सिंह बब्बन
36 - सुल्तानपुर - सुशील त्रिपाठी
37 - औरैया - सर्वेश कठेरिया
38 - गोरखपुर - जनार्दन तिवारी
39 - कासगंज - नीरज शर्मा।
40 - वाराणसी महानगर - प्रदीप अग्रहरि
41 - गाजीपुर - ओमप्रकाश राजभर 
42 - प्रतापगढ़ - आशीष श्रीवास्तव
43 - भदोही - दीपक मिश्रा
44 - मछली शहर - डॉ. अजय कुमार सिंह
45 - सुल्तानपुर - सुशील त्रिपाठी
46 - अमेठी - सुधांधु शुक्ल
47 - प्रयागराज गंगापार - निर्मला पासवान
48 - प्रयागराज यमुनापार - राजेश शुक्ला
49 - प्रयागराज महानगर - संजय शुक्ला
50 - सोनभद्र - नंदलाल गुप्ता
51 - कानपुर महानगर उत्तर - अनिल दीक्षित
52 - कानपुर महानगर दक्षिण - शिवराम सिंह चौहान
53 - कानपुर देहात - रेणुका सचान
54 - कानपुर ग्रामीण - उपेंद्र नाथ पासवान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के नवनियुक्त जिला और महानगर अध्यक्षों को बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दी गई बधाई संदेश में कहा आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे ऐसा विश्वास है। उन्होंने कहा कि आप प्रधानमंत्री के सुरक्षा और सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में भी अपना पूरा योगदान देंगे। सीएम ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की है।