मुजफ्फरनगर जिले के गाजावाली क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री से सभी संबंध समाप्त करने की सार्वजनिक सूचना जारी की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजावाली निवासी सुनील किशोर पुत्र प्रकाश चंद ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर बताया कि उनकी पुत्री कु. सारा का संपर्क कथित रूप से गलत संगति में हो गया था। उन्होंने यह भी बताया कि 17 फरवरी 2026 को उनकी पुत्री सारा, सत्यम पुत्र प्रमोद (निवासी गाजावाली, जिला मुजफ्फरनगर) के साथ घर छोड़कर चली गई।

सूचना में स्पष्ट किया गया है कि उक्त तिथि के बाद से सारा के किसी भी कार्य, लेन-देन या व्यवहार के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगी। सुनील किशोर और उनके परिवार ने यह भी कहा है कि वे सारा द्वारा किए गए किसी भी कार्य या लेन-देन की कोई जिम्मेदारी नहीं लेंगे।

परिवार की ओर से यह भी बताया गया है कि उन्होंने अपनी पुत्री सारा से सभी प्रकार के संबंध समाप्त कर लिए हैं।

यह सूचना आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से जारी की गई है।