मुजफ्फरनगर: मां शाकुंभरी देवी प्रकटोत्सव के अवसर पर शनिवार को महावीर चौक स्थित चौधरी चरणसिंह मार्किट में भव्य आयोजन हुआ। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब और मार्किट के व्यापारियों ने मिलकर यह पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया।

समारोह की शुरुआत पूजा-अर्चना और हवन से हुई। हवन के मुख्य यजमान हिमांशु उर्फ आशु ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रूचिका के साथ पूजा की। पंडित रजत शर्मा ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कराई। तत्पश्चात माता शाकुंभरी देवी की आरती और कन्या पूजन किया गया। कन्याओं को भोजन करवाकर उन्हें दक्षिणा दी गई, और इसके बाद माता को भोग अर्पित कर भंडारे का शुभारंभ किया गया।


भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता, समाजसेवी और व्यापारिक समुदाय के लोग भी मौजूद रहे।


प्रमुख अतिथियों में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, सांसद चंदन सिंह चौहान, सांसद हरेंद्र मलिक, रालोद नेता प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री संजीव बालियान, उमादत्त शर्मा, नरेंद्र पाल वर्मा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सपा नेता प्रमोद त्यागी, सुबोध शर्मा और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।


साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों ने भी समारोह में शिरकत की, जिनमें दैनिक जागरण के जिला प्रभारी आनन्द प्रकाश, हिन्दुस्तान के जिला प्रभारी दिवाकर झा, अमर उजाला के जिला प्रभारी मदन बालियान, 'देहात' संपादक गोविन्द वर्मा, अरविंद भारद्वाज, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, ऋषिराज राही, लोकेश भारद्वाज, दिनेश अस्थाना, अंकुर दुआ समेत अन्य पत्रकारगण शामिल हुए।