मुजफ्फरनगर के सरवट क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के विधानसभा प्रभारी नदीम अहमद उर्फ बबलू भाई के निवास पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी नेताओं ने आगामी 13 अप्रैल को नुमाइश मैदान में प्रस्तावित जनसभा को लेकर रणनीति बनाई और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
नेताओं ने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के आगमन का कार्यक्रम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सभा में शामिल होकर दोनों नेताओं का स्वागत करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक में मौजूद सभी वक्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सभा की अध्यक्षता रालोद प्रदेश महासचिव पंडित उमादत्त शर्मा ने की, जबकि संचालन बबलू भाई ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश त्यागी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह, जिला उपाध्यक्ष ताहिर मिर्जा, तनवीर, कपिल पंवार, अनीस काजी, आसिफ, फिरोज, फैजल, हकीम, बबलू खालिद, काजी कलीम, काजी सरताज, शियान अब्दुल, काजी रिहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।