उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आजम खान से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने आजम खान की पत्नी तंजीन फात्मा से भी मिले। बरेली मार्ग से होते हुए शुक्रवार दोपहर में रामपुर पहुंचे थे। इस दौरान आजम खान के आवास पर पुलिस सुरक्षा का कड़ा पहरा था।
गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम को राहत दी। सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार की जमानत रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया। यूपी सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एक कथित मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।