नई दिल्ली के कोपरनिकस मार्ग स्थित प्रसार भारती सचिवालय भवन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही तेज लपटें और धुआं कई मीटर ऊंचाई तक उठता दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही मौके पर राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गया और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।